Share This Article

रायपुर 31 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Groundbreaking ceremony for the special cancer unit at Rewa Medical College: Chief Minister says patients will be treated with state-of-the-art machines./ रीवा मेडिकल कॉलेज कैंसर यूनिट , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण कार्य का भूमि-पूजन करने के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रीवा में नया अस्पताल भवन बनने के बाद 2400 से अधिक बेड की क्षमता हो जाएगी।

आजादी के बाद 55 वर्षों में प्रदेश में सिर्फ 5 मेडिकल कॉलेज थे। हमारी सरकार आने के बाद 2 साल में ही 6 शासकीय मेडिकल कॉलेज खुले हैं। जनजातीय अंचलों में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की पहल की गई है। बहुत जल्द मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 50 हो जाएगी।

रीवा के नए अस्पताल भवन में कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर के इलाज के लिए स्पेशल यूनिट बनेगी। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर में भी अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कैंसर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मध्यप्रदेश में मेडिकल अंडर ग्रेजुएट के लिए सीटों की संख्या 5500 हो चुकी है। आगामी वर्षों में हर साल 10 हजार डॉक्टर मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर निकलेंगे। प्रदेश में नर्सिंग और पैरा मेडिकल के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रीवा के श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के विस्तारीकरण के लिए लगभग 350 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। इनमें 15 अलग-अलग विकास कार्य भी शामिल हैं।