रायपुर 1 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Smt. Krishna Sharma Memorial Eye Camp: Nevaj – Krishna Award presented to five social workers/ नेवज कृष्णा सम्मान समारोह , मध्य प्रदेश के नेवज समग्र विकास समिति और नेवज कृष्णा क्लब रायगढ़ द्वारा नवम नेवज कृष्णा सम्मान 2026 का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पांच विशिष्ट लोगों को विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें –
चिकित्सीय सेवा क्षेत्र में डॉ. ओ पी त्रिपाठी,
पहलवानी, दंगल, कुश्ती के क्षेत्र में मानसिंह राठौर,
शिक्षा के लिए श्रीमती सरला विजयवर्गीय,
मैदानी प्रशिक्षण में कोच श्री ब्रजमोहन मेवाड़े ,
तथा संगीत वाद्य यंत्र के क्षेत्र में श्री सोहराब खान को सम्मान दिया गया।
इस अवसर पर विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें 350 नागरिकों का नेत्र का परीक्षण किया गया। 84 मरीजों की जांच में मोतियाबिंद पाए जाने पर सदगुरु आश्रम आनंदपुर में ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। साथ ही 200 मरीजों को निशुल्क दवाएं और चश्मे भी दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार ने अपने संबोधन में स्वर्गीय श्रीमती कृष्णा शर्मा को सेवाभावी, आत्मीय व्यवहार ,कुशल ,विदुषी महिला बताया। उन्होंने कहा कि श्री रघुनंदन शर्मा और साकेत शर्मा सहित नेवज समग्र विकास समिति के सदस्य बहुत अच्छा कार्य समाज सेवा में कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव ने कहा हमारी भाभी जी जो मेरी मां समान थीं। ऐसे ही जनसेवा कार्यों में बहुत ज्यादा रुचि रखती थीं। उनका परिवार और श्री रघुनंदन शर्मा जीऔर साकेत भैया उनके सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।
पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा (संरक्षक नेवज कृष्णा क्लब) ने बताया कि अभी तक के नौ वर्षों में 15000 के आसपास नागरिकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण और दवाएं वितरित कर चुके हैं। साथ 5000 मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क करवा चुके हैं।
