Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia /प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती की विधियों, संतुलित उर्वरकों के उपयोग और फसल विविधता पर आधारित मॉडल की जानकारी देना है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान देश के 700 जिलों में 2000 वैज्ञानिक दल इस अभियान में भाग लेंगे, जिससे 1.5 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अभियान के प्रमुख आकर्षणों में कृषि ड्रोन का लाइव प्रदर्शन, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच संवाद, और किसान नवाचारों का प्रदर्शन शामिल है।

किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी किसान इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित हैं।

अधिक जानकारी के लिए किसान www.icar.gov.in या www.agrigov.in पर जा सकते हैं।


Share This Article