Share This Article रायपुर 3 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh: The State Service (Preliminary) Examination will be held on February 22nd/ CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 , छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग,नवा रायपुर द्वारा राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की समय-सारणी की घोषणा कर दी गई है. राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी.10.00 ΑΜ से 12.00 РМ बजे तक GENERAL STUDIES और03.00 PM से 05.00 PM बजे तक APTITUDE TEST की परीक्षा होगी. यह परीक्षा जिला सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, दंतेवाड़ा, बस्तर (जगदलपुर), जांजगीर- चांपा, जशपुर, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरबा, महासमुन्द, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार- भाटापारा, बलरामपुर- रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला -पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान -गंडई, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, मोहला- मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़ (छ.ग.) के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा हेतु आयोग द्वारा प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 10 दिवस पूर्व जारी किया जावेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिशः नहीं भेजा जायेगा। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर B.E./B.Tech कर रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति, मिलेगी हर माह ₹2000 की राशि : आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग