रायपुर, 03 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / CGMSC review meeting: Health Minister instructed the creation of a live tracking system for medicines./ CGMSC दवा लाइव ट्रैकिंग , स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (सीजीएमएससी) की समीक्षा बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
दवाइयों की समय पर उपलब्धता अनिवार्य
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी स्थिति में आवश्यक दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दवाइयों की समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने दवा आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए अस्पतालों में दवाइयों के स्टॉक, उपलब्धता और एक्सपायरी की जानकारी हेतु लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने को कहा गया।
गुणवत्ता और उपकरणों पर विशेष ध्यान
दवाइयों एवं मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता जांच के सभी मापदंडों का सख्ती से पालन करने तथा अस्पतालों में आवश्यक कंज्युमेबल सामग्री की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जिन जिलों द्वारा मांग के बावजूद दवाइयों का उठाव नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 31 मार्च 2026 तक अत्यावश्यक मेडिकल उपकरणों की खरीदी पूरी करने को कहा गया।
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगा विस्तार
महासमुंद, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेजों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने तथा 12 नए नर्सिंग कॉलेज और 6 फिजियोथेरेपी कॉलेजों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए।
