Giving wings to dreams
Giving wings to dreams
Share This Article

रायपुर, 04 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Giving wings to dreams: The rocket built by children was launched by the Chief Minister and astronaut Shubhanshu Shukla / बच्चों का रॉकेट प्रक्षेपण , छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों ने शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नया प्रेरक प्रयोग किया गया । नवा रायपुर के राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक अंतरिक्ष केन्द्र ने यह साबित कर दिया कि संसाधन सीमित हों, तो भी सपने असीम हो सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला ने जशपुर के बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का सफल प्रक्षेपण कर इस सपने को नई ऊंचाई दी।

यह उपलब्धि प्रोजेक्ट ‘अंतरिक्ष संगवारी’ के तहत संभव हो सकी, जिसकी पहल जिला प्रशासन रायपुर ने की। यह देश का पहला ऐसा अंतरिक्ष केन्द्र है, जो किसी सरकारी स्कूल में स्थापित किया गया है। खास बात यह रही कि बच्चों ने कार्डबोर्ड और पीवीसी पाइप जैसे साधारण संसाधनों से रॉकेट तैयार कर अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का परिचय दिया।

जिला प्रशासन, आईडीवायएम और सारडा ग्रुप के संयुक्त प्रयास से बने इस केन्द्र में क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लैब, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां विद्यार्थी उपग्रह डिजाइन से लेकर डेटा डिकोडिंग तक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे।

यह अंतरिक्ष केन्द्र ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है, जो यह संदेश देता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो हर बच्चा आसमान छू सकता है।