Share This Article रायपुर / ETrendingIndia /सेल का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़ा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में 1,250.98 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 1,125.68 करोड़ रुपये की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करते हुए बताया कि आलोच्य अवधि में उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 29,316.14 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली बार 27,958.52 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि कंपनी की मजबूती और बाजार में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है । उल्लेखनीय है कि सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) भारत सरकार का एक महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है । सेल का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़ा यह देश के इस्पात संचालन और उत्पादन का अग्रणी है। अपने 60 से अधिक वर्षों के स्वर्णिम इतिहास के साथ, यह भारत के सबसे बड़े इस्पात निर्माताओं में से एक है। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट के साथ-साथ देश के राउरकेला, दुर्गापुर, बोकारो और बर्नपुर पाँच एकीकृत इस्पात कारखाने हैं जिन्हें सेल चलाता है। इसके अलावा रांची में लौह और इस्पात के लिए एक अनुसंधान और विकास केंद्र (RDCIS) भी संचालित करता है। Share This Article Post navigation FSSAI हेतु वार्षिक रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई छत्तीसगढ़ में दुधारू पशुपालन योजना का किया शुभारंभ, आदिवासी महिलाओं को साहीवाल गाय प्रदान