Share This Article

रायपुर 6 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / DSP कल्पना वर्मा निलंबित , भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों के चलते गृह विभाग ने दंतेवाड़ा पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में अवैध लेन-देन, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।

जांच के दौरान डीएसपी वर्मा के बयानों और व्हाट्सएप चैट में विरोधाभास सामने आया है। कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि डीएसपी वर्मा ने प्रेमजाल में फंसाकर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के जरिए करीब ढाई करोड़ रुपये ऐंठे।

टंडन ने पिछले वर्ष खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पैसे, गाड़ी और सोने-चांदी के जेवर वापस न करने का आरोप लगाया गया था।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शिकायत डीजीपी स्तर तक पहुंचने पर विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर गृह विभाग ने डीएसपी कल्पना वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।