रायपुर 8 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Qualcomm has developed a 2-nanometer chip in India./ भारत में 2 नैनोमीटर चिप , अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी क्वालकॉम ने भारत के सहयोग से 2 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर चिप विकसित की है। इस चिप को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में पेश किया।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को मजबूती
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के तहत स्वदेशी चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
भारत बनेगा चिप डिजाइन हब
भारत में 300 से अधिक शिक्षण संस्थानों में सेमीकंडक्टर डिजाइन की पढ़ाई हो रही है। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
भविष्य की तकनीक की दिशा
सरकार का लक्ष्य 28 नैनोमीटर से आगे बढ़ते हुए 7 नैनोमीटर और उससे उन्नत तकनीक तक पहुंचना है। क्वालकॉम की यह पहल भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
