the Indian Armythe Indian Army
Share This Article

रायपुर 8 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / An opportunity to join the Indian Army, recruitment for law graduates./ भारतीय सेना विधि भर्ती , भारतीय सेना ने विधि स्नातकों (पुरुष एवं महिला) के लिए लघु सेवा आयोग (एसएससी) – प्रवेश योजना 124वां पाठ्यक्रम (अक्टूबर 2026) के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (जज एडवोकेट जनरल – जेएजी) शाखा के लिए की जाएगी।

आयु सीमा और पात्रता

आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन अविवाहित पुरुष एवं अविवाहित महिला विधि स्नातकों के लिए खुला है। शैक्षणिक योग्यता के तहत एलएलबी डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का सीएलएटी पीजी परीक्षा 2025 में उपस्थित होना आवश्यक है।

रिक्तियां और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के अंतर्गत कुल 8 पद भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में आवेदन के बाद शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षण, प्रावीण्य सूची और ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा।

प्रशिक्षण और वेतन

चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में अक्टूबर 2026 से 49 सप्ताह तक होगा। प्रशिक्षण के दौरान 56,100 रुपये प्रति माह वजीफा दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन मिलेगा, जिसमें वार्षिक वेतन लगभग 17 से 18 लाख रुपये होगा।

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।


Share This Article