रायपुर, 8 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Home Minister Amit Shah held a high-level security review meeting on Naxalism in Raipur./ नक्सलवाद सुरक्षा समीक्षा बैठक , केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित केन्द्र और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा रणनीति से मिले सकारात्मक परिणाम
गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, आधारभूत ढांचे के विस्तार, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति से उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है।
31 मार्च 2026 से पहले नक्सल-मुक्त देश का लक्ष्य
श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में ठोस कार्य हुआ है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा।
छत्तीसगढ़: हिंसा से विकास की ओर
उन्होंने कहा कि कभी नक्सली हिंसा का गढ़ रहा छत्तीसगढ़ आज डबल इंजन सरकार के तहत विकास का प्रतीक बन चुका है। राज्य के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।
राज्यों और एजेंसियों में बेहतर समन्वय जरूरी
गृह मंत्री ने कहा कि माओवाद के खिलाफ लड़ाई संगठित होनी चाहिए और राज्यों व केन्द्रीय एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है।
