Centre of Entrepreneurship
Centre of Entrepreneurship
Share This Article

रायपुर, 10 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh to become a new hub of knowledge, technology and innovation: Centre of Entrepreneurship to be established / छत्तीसगढ़ सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप , छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ को आईटी और उभरती तकनीकों का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

STPI के साथ MoU

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू राज्य में तकनीकी नवाचार और स्टार्ट-अप को नई दिशा देगा।

CoE और ESDD सेंटर की स्थापना

इस समझौते के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर स्थापित किए जाएंगे। CoE के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट कृषि जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं ESDD सेंटर हर वर्ष 30–40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप और एमएसएमई को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

युवाओं को मिलेगा राज्य में ही अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से युवाओं को राज्य के भीतर ही इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं की सुविधा मिलेगी। इससे पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल भविष्य की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह एमओयू छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार और तकनीकी उद्यमिता के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।