Rudraksha MahotsavRudraksha Mahotsav
Share This Article

रायपुर 13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Rudraksha Mahotsav to begin on February 13 at the famous Kubereshwar Dham in Sehore district of Madhya Pradesh : Extensive arrangements in place / कुबेरेश्वर धाम रुद्राक्ष महोत्सव , सुप्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर रुद्राक्ष महोत्सव के एक दिन पहले ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर परिसर और कथा स्थल पर पहुंच गए है। जिला प्रशासन सीहोर, विठलेश सेवा समिति और क्षेत्रवासी पूरी आस्था और उत्साह के साथ यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर है।

समिति के द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए एक भव्य स्थाई पंडाल के अलावा अन्य पंडालों की व्यवस्था की है।

कुबेरेश्वर धाम में शनिवार रुद्राक्ष महोत्सव का आगाज होने जा रहा है, यह महोत्सव 20 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए श्री विठ्ठलेश सेवा समिति और प्रशासन ने इस आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।

महोत्सव को लेकर पहले से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। वहीं जिला प्रशासन ने आयोजन की सफलता के लिए सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों और पुलिस बल तैनात किया है, इसके अलावा विठलेश सेवा समिति ने भी यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन और अन्य व्यवस्था के लिए 12 सौ से अधिक सेवादार सेवा के लिए व्यवस्था की है।

विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित समीर शुक्ला और पंडित विनय मिश्रा आदि ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की। एकादश के पावन अवसर पर यहां पर वाले श्रद्धालुओं ने शाम को बाबा की महा आरती की। अब सुबह सात बजे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा रुद्राक्ष से बनाए विशाल शिव लिंग का महाभिषेक किया जाएगा।

इस वर्ष के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया है। श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए 1,235 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, पूरे परिसर की निगरानी 256 सीसीटीवी कैमरों और 10 ऊंचे वॉच टावरों से 24 घंटे की जाएगी। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक (पार्किंग और सामान्य व्यवस्था) मुस्तैद रहेंगे।

रविवार को ग्रीन शिवरात्रिÓ और ज्योतिर्लिंग गार्डन

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि रविवार को ग्रीन शिवरात्रिÓ और ज्योतिर्लिंग गार्डन की स्थापना इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व ‘ग्रीन शिवरात्रिÓ के रूप में मनाया जाएगा।

इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल आर्य पर्यावरण गतिविधि एवं पद्मश्री डॉ. उमाशंकर पांडेय जी उपस्थित रहेंगे। पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा गुरुजी के सानिध्य में अतिथिगण धाम परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतीक स्वरूप पौधों का रोपण कर ‘ज्योतिर्लिंग गार्डनÓ की नींव रखेंगे।

आध्यात्मिक समय-सारणी

सुबह कुबेरेश्वर भंडारी एवं रुद्राक्ष का दिव्य अभिषेक एवं आरती।

दोपहर 1 से 4 बजे: पूज्य गुरुजी द्वारा ‘श्री शिवमहापुराण कथाÓ का वाचन

इसके अलावा शाम 6:30 बजे: संध्या महा-आरती।

विश्व स्तरीय जन-सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएँ: श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु धाम पर 10 बिस्तरों वाला स्थाई अस्पताल (इमरजेंसी सुविधाओं सहित) शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त 30 एम्बुलेंस और 5 स्वास्थ्य शिविर निरंतर कार्य करेंगे।

भोजनशाला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 4-कतार की व्यवस्था की गई है, जहाँ 200 स्टालों के माध्यम से प्रसाद वितरण होगा।

अन्य मुख्य सेवाएं:

85 एकड़ का विशाल पार्किंग क्षेत्र। पेयजल केंद्र (वॉटर पॉइंट्स) एवं शौचालय।

श्रद्धालुओं के लिए 465 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स। विठ्ठलेश सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ‘ग्रीन शिवरात्रिÓ के संकल्प के साथ जुड़ें और धाम के नियमों व कतार व्यवस्था का पालन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


Share This Article