International decoration institutedInternational decoration instituted
Share This Article

रायपुर 16 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / International decoration instituted in honour of Emperor Vikramaditya / विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव -2026 के शुभारंभ पर सम्राट सम्राट विक्रमादित्य की स्मृति में देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान स्थापित करने की घोषणा की।

1.01 करोड़ का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

यह सम्मान एक करोड़ एक लाख रुपये का होगा। साथ ही 21 लाख रुपये का राष्ट्रीय और 5-5 लाख रुपये के तीन राज्य स्तरीय सम्मान भी दिए जाएंगे।

विक्रमोत्सव को वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। वर्ष 2024 में इसे एशिया का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव पुरस्कार मिला था।

सिंहस्थ-2028 की तैयारी

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क, घाट और शिप्रा नदी के संरक्षण कार्य तेजी से चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सांस्कृतिक गौरव पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक पहचान है। प्रदेश में सभी शिवरात्रि मेलों को विक्रमोत्सव से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में भक्ति संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Share This Article