रायपुर 16 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / AI Impact Summit 2026: Madhya Pradesh Pavilion at Bharat Mandapam, showcasing AI-enabled governance and deep-tech innovations / India AI Impact Summit 2026 , इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। समिट में प्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग “मध्यप्रदेश पैवेलियन” स्थापित कर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
यहां एआई-सक्षम शासन मॉडल, डीप- टेक नवाचार और स्टार्टअप आधारित समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी हॉल-4 में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।
स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में एआई समाधान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टीबी जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और रेडियोलॉजी में एआई आधारित मॉडल दिखाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा के लिए एआई-चालित रिपोर्टिंग प्रणाली प्रस्तुत करेगा, जिससे योजना निर्माण और पारदर्शिता मजबूत होगी।
शहरी प्रबंधन और पर्यटन में डिजिटल पहल
शहरी प्रशासन विभाग एआई आधारित फ्लीट प्रबंधन और ई-नगरपालिका प्रणाली प्रदर्शित करेगा।
वहीं पर्यटन बोर्ड होलोग्राम, वीआर अनुभव और डिजिटल कियोस्क के जरिए आधुनिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।
स्टार्टअप और डीप-टेक को बढ़ावा
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के स्टार्टअप्स एग्री-टेक, हेल्थ-टेक और औद्योगिक स्वचालन से जुड़े एआई समाधान पेश करेंगे। इससे प्रदेश को उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में पहचान मिलेगी।
