Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan
Share This Article

रायपुर,23 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Shikhar Dhawan marries for the second time, ties the knot with his girlfriend Sophie Shine / शिखर धवन दूसरी शादी , भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए हैं।

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद गत 12 जनवरी को दोनों ने सगाई करते हुए सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था।

सोफी एक सफल आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उनके पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और प्रबंधन की डिग्री है। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटोज के कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन वह लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं।

धवन और सोफी बीते करीब 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को पहली बार दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच के दौरान साथ देखा गया था। उन्हें एक मीडिया सम्मेलन में भी देखा गया था, जहां पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने संकेत दिया कि उन्हें एक बार फिर प्यार मिल गया है। उसके बाद मई 2025 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था और जनवरी 2026 में सगाई कर ली थी।

बता दें यह धवन की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2012 में किकबॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी। उस शादी से उनके एक बेटा जोरावर और आयशा की पहले की दो बेटियां थीं। हालांकि, 2023 में दोनों का तलाक हो गया था।

तलाक मंजूर करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि धवन को मानसिक आघात पहुंचा है, क्योंकि उनकी पूर्व पत्नी ने उन्हें कई वर्षों तक उनके इकलौते बच्चे से दूर रखा था।