Chhattisgarh Budget 2026-27
Chhattisgarh Budget 2026-27
Share This Article

रायपुर 24 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh Budget 2026-27: Focus on inclusive development, big announcements for Bastar-Surguja / छत्तीसगढ़ बजट समावेशी विकास , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री श्री ओ पी चौधरी ने “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” का लक्ष्य दोहराया।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बजट का थीम SANKALP रखा गया है, जिसका उद्देश्य समावेशी विकास, बेहतर अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन और रोजगार को बढ़ावा देना है।

बस्तर–सरगुजा के लिए विशेष योजनाएं

सरकार ने इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं कीं। बस्तर और सरगुजा में “बस्तर ओलंपिक” और “सरगुजा ओलंपिक” के आयोजन के लिए 5-5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

एजुकेशन सिटी और शिक्षा विस्तार

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में नई एजुकेशन सिटी स्थापित की जाएगी। दोनों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान है। यहां स्कूल, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किया गया है। कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सड़क और परिवहन विकास

दूरस्थ इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए कई नई सड़क परियोजनाएं शुरू होंगी। मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के तहत लगभग 70 बसों का संचालन किया जा रहा है।

सिंचाई और जल परियोजनाएं

इंद्रावती नदी पर 2,024 करोड़ रुपये की लागत से बैराज और 68 किलोमीटर नहर निर्माण की योजना है, जिससे 32 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।

रोजगार और कृषि आधारित उद्योग

बस्तर और सरगुजा में कृषि, एग्रो-प्रोसेसिंग, पोल्ट्री, बकरी पालन और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पर 100 करोड़ रुपये का निवेश अनुदान और 15 करोड़ रुपये छोटे उद्यमों के लिए रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह बजट क्षेत्रीय असमानता कम करने, युवाओं को रोजगार देने और राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में मजबूत कदम है।