Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / flood effects Assam/असम बाढ़ , असम के उन्नीस जिले लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। विशेषकर बराक घाटी संभाग के कछार, श्रीभूमि और हैलाकांडी जिलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इन क्षेत्रों में सभी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। अब तक असम बाढ़ से तीन लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई स्थानों पर घरों में पानी घुस गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्थिति पर चिंता जताई है। वे कल राहत कार्यों की समीक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। राज्य प्रशासन द्वारा राहत शिविरों की स्थापना और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। Share This Article Post navigation सिक्किम के लाचुंग में फंसे सौ से अधिक सैलानी सुरक्षित निकाले गए, यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील भारत में इलेक्ट्रिक कार विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई योजना को मंजूरी, 4,150 करोड़ का निवेश अनिवार्य