रायपुर 1 मार्च 2026/ ETrendingIndia / ‘Ek Sakha’ Organization honored in Delhi: Shubham Chaurasia receives the ‘Best NGO of the Year’ award / एक सखा NGO अवॉर्ड , राजधानी दिल्ली के होटल सम्राट में आयोजित एक विशेष समारोह में मध्य प्रदेश के सीहोर के शुभम चौरसिया और उनके संगठन ‘ ( एक सखा ऑर्गेनाइजेशन को ग्रो इंडिया बेस्ट आर्गेनाइजेशन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान ग्लोबल अचीवर्स काउंसिल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।
एक छोटे से शहर सीहोर से शुरू हुए इस ऑर्गेनाइजेशन ने पिछले 8 वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
शुभम चौरसिया ने बताया कि वर्तमान में उनके ऑर्गेनाइजेशन के सेवा कार्य मध्य प्रदेश, चेन्नई और राजस्थान जैसे कई राज्यों में चल रहे हैं। आज 1200 से अधिक ऑर्गेनाइजेशन ‘एक सखा’ के साथ जुड़कर समाज सुधार की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुख्य उपलब्धियां और कार्य
युवाओं को मार्गदर्शन : युवाओं को सही करियर गाइडेंस और सामाजिक उद्यमिता (Social Entrepreneurship) के प्रति जागरूक करना।
रोजगार को बढ़ावा : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष रोजगार कार्यक्रम चलाना।
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान : नीति आयोग और MSME मंत्रालय के समर्थन से आयोजित इस कार्यक्रम में शुभम ने मुख्य वक्ता के रूप में भी अपने विचार रखे।
टीम को समर्पित जीत
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शुभम चौरसिया ने कहा, “यह सम्मान मेरे एनजीओ के सभी सदस्यों की मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य हमेशा से युवाओं को सही दिशा दिखाना और समाज के लिए कुछ बेहतर करना रहा है। यह अवॉर्ड हमें भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।”
