semi-final berth
semi-final berth
Share This Article

रायपुर 1 मार्च 2026/ ETrendingIndia / India’s impressive win over West Indies seals semi-final berth, England will play the semi-final / भारत वेस्टइंडीज जीत , भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण था और वेस्टइंडीज की टीम ने 196 रनों का अंबार खड़ा कर दिया । ऐसे समय टीम इंडिया ने दबाव में भी शुरू से बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और रनों के औसत को लगातार मेंटेन रखा.

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

इस मैच के नायक रहे Sanju Samson, जिन्होंने आक्रामक और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। संजू ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उनकी तेज़ अर्धशतकीय पारी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने केवल 50 गेंदों में 97 रनों की बेहतरीन पारी खेली , जिसमें 4 छक्के और 12 चौके भी शामिल हैं।

जब टीम को बड़े स्कोर की जरूरत थी, तब संजू ने साझेदारी निभाते हुए रनगति को बनाए रखा। तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 58 रन जोड़े ।

गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

बल्लेबाजों के साथ भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर उन्होंने वेस्टइंडीज पर दबाव बना दिया। पूरी टीम ने मिलकर अनुशासित गेंदबाजी की ।

सेमीफाइनल की राह

इस महत्वपूर्ण जीत से भारत अंक तालिका में मजबूत स्थिति में पहुंच गया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. टीम का आत्मविश्वास अब काफी ऊंचा है और खिलाड़ी खिताबी मुकाबले की ओर बढ़ रहे हैं।

भारत की यह जीत न केवल अंकतालिका के लिहाज से अहम रही, बल्कि टीम के मनोबल को भी नई ऊंचाई देने वाली साबित हुई।