रायपुर 2 मार्च 2026/ ETrendingIndia / “I am also a son of Siwan” campaign for the life-giving Siwan river/ सीवन नदी अभियान , मध्य प्रदेश के सीहोर शहर की जीवनदायिनी सीवन नदी को स्वच्छ और संरक्षित रखने के लिए “मैं भी सीवन पुत्र” अभियान चलाया जा रहा है।
पर्यावरण प्रेमी प्रदीप चावड़ा ने कहा कि सीवन नदी हमारे लिए मां के समान है और उसकी सेवा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
नदी से नलकूप, बोरवेल, कुएं और बावड़ियां रिचार्ज
उन्होंने बताया कि सीवन नदी शहर और आसपास के गांवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी के जल से नलकूप, बोरवेल, कुएं और बावड़ियां रिचार्ज होती हैं। इसलिए नदी को स्वच्छ रखना जरूरी है।
सिद्धपुर सीवन उद्गार समिति के प्रयासों से वर्ष 2024 और 2025 में नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा नदी का गहरीकरण कराया गया। हालांकि अभी भी कई कार्य बाकी हैं। नदी में कचरा और पूजन सामग्री प्रवाहित किए जाने से प्रदूषण बढ़ रहा है। इसे भी नियंत्रित करना जरूरी है.
मां रूपी नदी को ना गंदा करें और ना ही करने दें
अभियान के तहत लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है कि वे मां सीवन को गंदा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। बड़ी संख्या में नागरिक इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
शहरवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि इस वर्ष भी नदी के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि सीवन नदी का अस्तित्व और पवित्रता बनी रहे।
