रायपुर, 5 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Chhattisgarh State Commission for Women accepts resignation of Laxmi Verma: BJP announces nomination for Rajya Sabha / लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा नामांकन , छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर बताया है कि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, रायपुर ने 3 मार्च 2026 को अपने पद से त्यागपत्र प्रस्तुत किया था।
शासन ने किया इस्तीफा मंजूर
जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने महिला आयोग अधिनियम 1995 की धारा 4(2) के प्रावधानों के तहत श्रीमती वर्मा का त्यागपत्र 3 मार्च 2026 से स्वीकार कर लिया है।
राज्यपाल के नाम से जारी हुआ आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। इस प्रकार, 3 मार्च 2026 से श्रीमती लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य नहीं रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि संसद की राज्यसभा के लिए 6 राज्यों द्वारा राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। छत्तीसगढ़ राज्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा लक्ष्मी वर्मा का नाम राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकित किया गया है.
