X Muslim
X Muslim
Share This Article

रायपुर 5 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Who is ‘X Muslim’ Salim Vastik? Why were Ghaziabad’s YouTubers targeted by radicals? Now fighting for life in the hospital…/ सलीम वास्तिक हमला , ‘एक्स मुस्लिम’ यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में घुसकर दो नकाबपोशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया. गर्दन और पेट पर गंभीर चोटों के बाद वे दिल्ली के GTB अस्पताल में भर्ती हैं.

सलीम के बेटे ने AIMIM नेता अजगर और भाटी बिल्डर समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस्लाम और हलाला जैसी कुरीतियों पर सलीम की बेबाक टिप्पणी के कारण इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है.

सुबह लोनी की अली गार्डन कॉलोनी के लिए किसी सामान्य दिन जैसी ही थी, लेकिन सलीम वास्तिक के दफ्तर में जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.

दो अनजान बाइक सवार, चेहरे पर नकाब और हाथों में धारदार खंजर… हमलावर आए और पलक झपकते ही यूट्यूबर सलीम वास्तिक के गले और पेट को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. खून से लथपथ सलीम जमीन पर गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए.

फिलहाल सलीम दिल्ली के GTB अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. उनके गले का ऑपरेशन हो फिर एक बड़ी सर्जरी होनी है.