रायपुर 6 मार्च 2026/ ETrendingIndia / India-England match at Wankhede: A barrage of fours and sixes and a mountain of runs, India won by 7 runs in a hard-fought match./ भारत इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच , आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेले गए बेहद रोमांचक मैच में भारत और इंग्लैंड के बीच संघर्ष का सैलाब देखा गया।
इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने जब रनू का पहाड़ खड़ा किया, तो ऐसा लगा कि यह मैच एक तरफा भारत के पक्ष में चला गया है. लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भी कमाल का खेल कौशल दिखाया और आखिरी गेंद तक संघर्ष कर साबित किया कि उन्हें परास्त करना आसान नहीं है. मैच की अंत होते – होते पूरे मैदान के दर्शकों ने दमसाधे 1 – 1 गेंद और एक एक रन पर पर बारीकी से नजर जमाए रखें.
टॉस और मैच की स्थिति
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मैच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल था।

भारतीय बल्लेबाजी प्रदर्शन
भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
ईशान किशन ने एक तेज पारी में 39 रन बनाए और सैमसन के साथ तेज साझेदारी की।
शिवम दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए।
अंत में हार्दिक पंड्या (27 रन) और तिलक वर्मा (21 रन) ने भी तेज रन जोड़े और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
भारत ने 20 ओवर में 253 रन बनाए।
इंग्लैंड की गेंदबाजी
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए संघर्ष किया।
विल जैक्स सबसे सफल गेंदबाज थे और उन्होंने 2 विकेट लिए।
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 60 से अधिक रन खर्च किए।
संघर्ष के प्रमुख बिंदु
सैमसन की आक्रामक पारी ने मैच की दिशा तय की।
भारत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए 19 छक्के और 18 चौके लगाए।
इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का कठिन लक्ष्य मिला
इंग्लैंड की ओर से बेथल ने मात्र 48 गेंदों में 105 रनों का शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड ने आखिरी दो गेंदों में भी छक्के मारे, लेकिन उन्हें 7 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा.
इस मैच के अब विजेता भारत का सामना फाइनल में पहले सेमीफाइनल के विजेता न्यूजीलैंड से होगा जिन्होंने साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल का मैच जीता है.
मुकेश, अनिल और नीता बढ़ाते रहे भारतीय टीम का उत्साह
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख श्री मुकेश अंबानी और भारतीय फ़िल्मों के
उम्दा हीरो अनिल कपूर भी स्टेडियम में न केवल नजर आए बल्कि भारतीय टीम को लगातार प्रोत्साहित करते रहे .नीता अंबानी ने लगातार भारतीय ध्वज फहराकर भारतीय खिलाड़ियों में नया जोश और उत्साह भरते रही.
