MECON Limited
MECON Limited
Share This Article

रायपुर 6 मार्च 2026/ ETrendingIndia / 44 Engineers and 2 Doctors Recruitment in MECON Limited/ मेकॉन लिमिटेड भर्ती 2026 , भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम MECON Limited ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रोजगार अधिसूचना जारी कर 44 अनुभवी कर्मियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इंजीनियरों के कई पद

विभिन्न विषयों के कनिष्ठ अभियंता पदों पर भर्ती होगी। इनमें –

कनिष्ठ अभियंता (मैकेनिकल) – 8 पद

कनिष्ठ अभियंता (सिविल) – 30 पद

कनिष्ठ अभियंता (इलेक्ट्रिकल) – 2 पद

इसके अलावा

कनिष्ठ अधिकारी (मानव संसाधन) – 2 पद

कनिष्ठ अधिकारी (प्रशासन) – 2 पद

इस प्रकार कुल 44 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

वेतनमान

इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से 1,20,000 रुपये प्रतिमाह (ई-0 ग्रेड) वेतनमान दिया जाएगा।

डॉक्टरों के लिए भी अवसर

कंपनी ने इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र के 2 अनुभवी डॉक्टरों की भी भर्ती निकाली है। इसमें

सीनियर मेडिकल ऑफिसर / कंसल्टेंट (जनरल फिजिशियन) – 1 पद

सीनियर मेडिकल ऑफिसर / कंसल्टेंट (क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट) – 1 पद

इन पदों के लिए वेतनमान 60,000 से 2,20,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।

आवेदन की जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.meconlimited.co.in
के “Careers” सेक्शन में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।