Share This Article रायपुर 8 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Asmita initiative: Women’s sports competitions to be held at Church Ground in Sehore on March 9, registration continues / अस्मिता महिला खेल प्रतियोगिता , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 9 मार्च को प्रात: 10 बजे सीहोर के चर्च ग्राउंड पर माय भारत सीहोर एवं खेल विभाग द्वारा भारत सरकार की ‘अस्मिता’ (ASMITA – Achieving Sports Milestone by Inspiring Women Through Action) पहल के अंतर्गत खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से एथलेटिक्स (दौड़) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रतिस्पर्धी दौड़, मनोरंजक गतिविधियाँ, टग ऑफ वार (रस्साकशी) आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में तीन आयु वर्ग की बालिकाएं एवं महिलाएं सहभागिता करेंगी, जिसमें अंडर 13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक की बालिकाएं एवं महिलाएं शामिल होंगी। इच्छुक महिला प्रतिभागी NSRS पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकती हैं जिसके लिए उन्हें इस पोर्टल पर अपना आधार प्रमाणित करना होगा। विजेताओं को पदक और सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का आयोजन टी 20 विश्व कप फाइनल : अहमदाबाद में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत