रायपुर 8 मार्च 2026/ ETrendingIndia / T20 World Cup final: India beat New Zealand by 96 runs in Ahmedabad / भारत न्यूजीलैंड टी20 फाइनल , India national cricket team ने New Zealand national cricket team को टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
भारत पूरे विश्व में एकमात्र ऐसी टीम बनी, जिसने विश्व विजेता का खिताब तीन बार विश्व कप का
खिताब अपने चेहरे पर बांधा है। भारत ने लगातार दूसरी बार यह विश्व कप जीता है.
यह मुकाबला Narendra Modi Stadium, Ahmedabad में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया।
भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह टी20 विश्व कप फाइनल में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी माना जा रहा है।
Sanju Samson ने 46 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि Abhishek Sharma ने 21 गेंद में 52 रन और Ishan Kishan ने 25 गेंद में तेज़ 54 रन बनाए। इन बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने कहीं भी टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम दबाव में आ गई।
भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को मात्र 159 लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया।
96 रन से शानदार जीत
न्यूजीलैंड निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका और भारत ने मुकाबला 100 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित किया और फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
स्टेडियम में जश्न का माहौल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने भारतीय टीम की जीत का जोरदार जश्न मनाया। मैच के बाद खिलाड़ियों और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कप्तान सूर्य कुमार यादव नेराष्ट्रीय ध्वज को ओढ़ कर जीत का जश्न मनाया
जीत के उपरांत भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को ओढ़ कर जीत का जश्न मनाया.
