Share This Article रायपुर 12 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Chhattisgarh’s daughter Vaibhavi Agarwal honoured by Raipur Welfare Foundation Society: UPSC’s Civil Services Exam / वैभवी अग्रवाल UPSC रैंक , रायपुर शहर की बिटिया वैभवी अग्रवाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए IAS की चुनौती पूर्ण परीक्षा में संपूर्ण भारतवर्ष में 35TH रैंक हासिल किया। यह पूरे शहर एवं समाज के लिए ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में संभवतः कभी भी किसी ने भी अब तक यह रैंक हासिल नहीं की थी। मुंबई से IIT में शानदार सफलता के बाद उनकी यह एक और बड़ी उपलब्धि है। वैभवी अग्रवाल द्वारा अर्जित इस उपलब्धि के लिए रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा गत दिवस ऑक्सीजोन गार्डन में शॉल – श्रीफल एवं मोमेंटो से उनका सम्मान किया गया। रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा शहर के हृदय स्थल और हरे भरे आक्सीजोन में आयोजित इस सम्मान समारोह में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री किशनलाल अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।उपस्थित समस्तजनों ने बिटिया वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हे शुभकामनाएँ प्रदान की। नियमित 8 घंटे की एकाग्र पढ़ाई जरूरी इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में वैभवी अग्रवाल ने कहा, ने विद्यार्थियों से कहा कि UPSC जैसे किसी भी परीक्षा के सफलता के लिए जरूरी है कि नियमित रूप से औसतन रोज 8 घंटे की एकाग्रता से भरी पढ़ाई की जाए और अपने व्यक्तिगत रुचि एवं मनोरंजन की गतिविधियों जैसे गार्डनिंग, योगा, संगीत सुनना को भी यथोचित समय दिया जाए. Share This Article Post navigation CM की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक :व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार -वाणिज्य, कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना का होगा तेज विकास छत्तीसगढ़ विधानसभा : मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज के लिए 100 करोड़ का प्रावधान, रायपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, चिकित्सा महाविद्यालयों और चिकित्सालयों के लिए 1720 पदों का प्रावधान