रायपुर, 13 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Raipur: Expression of interest invited for rainwater harvesting establishment, March 18 last date / रायपुर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग EOI , नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक–06 द्वारा विभिन्न आवासीय, व्यावसायिक तथा शासकीय भवनों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग (RWH) प्रणाली की स्थापना के लिए इच्छुक संस्थाओं और ठेकेदारों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की गई है। इसके लिए द्वितीय आमंत्रण जारी किया गया है।
विभिन्न संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
इस कार्य के लिए पंजीकृत अशासकीय संगठन (NGO), स्व-सहायता समूह, असंगठित कामगारों की पंजीकृत समितियां, बेरोजगार सिविल इंजीनियर, इच्छुक फर्म, निगम में पंजीकृत जियो हाइड्रोलॉजिस्ट तथा एकीकृत पंजीयन प्रणाली में पंजीकृत सक्षम श्रेणी के ठेकेदार आवेदन कर सकते हैं।
18 मार्च तक जमा होंगे प्रस्ताव
इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन/प्रस्ताव 18 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करना होगा।
आवेदन के साथ शुल्क अनिवार्य
आवेदन के साथ 1000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल डिमांड ड्राफ्ट तथा 25 हजार रुपये की एफडीआर आयुक्त, नगर पालिक निगम रायपुर के नाम से जमा करना अनिवार्य होगा।
कार्यालय से मिल सकती है विस्तृत जानकारी
रेनवॉटर हार्वेस्टिंग परियोजना के प्राक्कलन एवं दरों से संबंधित विस्तृत जानकारी जोन क्रमांक–06, नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है.
