Ambadutt Indian Memorial Journalism Samman CeremonyAmbadutt Indian Memorial Journalism Samman Ceremony
Share This Article

रायपुर 19 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Ambadutt Indian Memorial Journalism Samman Ceremony and District Press Club Conference on March 22 / अंबादत्त भारतीय सम्मान समारोह , मध्यप्रदेश के लब्धप्रतिष्ठित पत्रकार स्व. अंबादत्त भारतीय की स्मृति में पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जा रहा है। इसी के साथ जिला प्रेस क्लब का पत्रकार परिवार सम्मेलन भी होगा।

यह दोनों आयोजन जिला प्रेस सीहोर के अध्यक्ष श्री राकेश राय के सहयोग से आयोजित हो रहे हैं। ये आयोजन सुबह 11 बजे से क्रिसेंट रिसोर्ट सभागर, सीहोर में आयोजित होंगे।

गौरतलब है कि स्व. अंबादत्त भारतीय की यह 76वीं जयंती है और उनका यह 13वां सम्मान समारोह होगा।

स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह-2926 में इस वर्ष का राष्ट्र स्तरीय सम्मान श्री सुखदेव सिंह वीरजी (सीएमडी डिजियाना मीडिया ग्रुप) इंदौर, राज्य स्तरीय सम्मान, श्री आनंद सिंह लोढ़ा अध्यक्ष प्रेस क्लब, गुना तथा जिला स्तरीय सम्मान श्री विनीत दुबे जिला ब्यूरो चीफ दैनिक स्वदेश, सीहोर को प्रदान किया जायेगा।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री आनंद कुमार शर्मा (IAS) वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक, इंदौर रहेंगे। अध्यक्षता जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गिरिजाशंकर वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल, श्री सुधीर सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार भोपाल, श्री राघवेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक दैनिक नया इंडिया भोपाल व श्री मनोज कुमार वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक-समागम भोपाल हैं।


Share This Article