रायपुर 19 मार्च 2026/Chhattisgarh Public Relations Commissioner Ravi Mittal appointed Deputy Secretary in Prime Minister’s Office /
केंद्र सरकार ने 2016 बैच के छत्तीसगढ़ केडर के आईएएस अधिकारी ङां. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव नियुक्त किया है।
इस संबंध में आधिकारिक आदेश 19 मार्च 2026 को जारी किया गया।
कैबिनेट समिति ने दी मंजूरी
यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।
चार साल का कार्यकाल
सरकारी आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
प्रशासनिक अनुभव का लाभ
ङां. रवि मित्तल को प्रशासनिक कार्यों का अच्छा अनुभव है, जिसका लाभ प्रधानमंत्री कार्यालय के कामकाज में मिलेगा। उनकी नियुक्ति को केंद्र सरकार की प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
DoPT ने जारी किया आदेश
इस नियुक्ति का आदेश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी किया गया है.
