ETrendingIndia / रायपुर 23 मार्च 2026/Online application for admission 2026-27 in Kendriya Vidyalayas begins /
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नई दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभिभावक निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण: 20 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे) से 2 अप्रैल 2026 तक
कक्षा 2 और उससे ऊपर (रिक्त सीटों पर) ऑफलाइन पंजीकरण:
2 अप्रैल 2026 से 8 अप्रैल 2026 (शाम 4 बजे तक)
आवेदन की प्रक्रिया
कक्षा 1 और बालवाटिका (1, 2, 3) के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होगा
आवेदन वेबसाइट:
https://admission.kvs.gov.in
विस्तृत जानकारी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है
आयु सीमा (31 मार्च 2026 के अनुसार)
कक्षा 1: न्यूनतम 6 वर्ष
बालवाटिका-1: 3 से 4 वर्ष
बालवाटिका-2: 4 से 5 वर्ष
बालवाटिका-3: 5 से 6 वर्ष
कक्षा 2 से ऊपर के लिए प्रवेश
कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में प्रवेश केवल रिक्त सीटों पर होगा
इन कक्षाओं के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी मिलने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है. सभी कक्षाओं में आरक्षण के नियम केवीएस के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे
विद्यालय द्वारा बुलाए जाने पर अभिभावकों को तय समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है.
