West Asia
West Asia
Share This Article

रायपुर ,26 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Precious metals pick up pace amid signs of easing tensions in West Asia Gold rises 3 per cent, silver up 5 per cent / सोना चांदी कीमत उछाल , पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कीमती धातुओं (सोने-चांदी) की कीमतों में उछाल देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों में तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों ने कारोबार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ की।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना पिछले बंद भाव 1,38,912 रुपए के मुकाबले 3 प्रतिशत बढ़कर 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,23,941 के मुकाबले 4 प्रतिशत बढ़कर 2,32,898 प्रति किलोग्राम पर खुली।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 10.16 बजे) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3.96 प्रतिशत यानी 5,498 रुपए के उछाल के साथ 1,44,410 रुपए पर था, तो वहीं 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 5.49 प्रतिशत यानी 12,291 रुपए की तेजी के साथ 2,36,232 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

बीते कारोबारी दिन मंगलवार को एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,38,912 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि एमसीएक्स सिल्वर मई वायदा 0.43 प्रतिशत गिरकर 2,23,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

बुधवार को 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना खुलने के बाद एक समय 1,44,570 रुपए के उच्चतम स्तर तो एक समय 1,43,079 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंचा। वहीं, 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी खुलने के बाद एक समय 2,37,169 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तो एक समय 2,32,898 रुपए प्रति किलो के दिन के निम्नतम स्तर तक पहुंच गई।

डॉलर के कमजोर होने और बढ़ती मुद्रास्फीति और उच्च ब्याज दरों को लेकर चिंताओं में कमी आने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई, जबकि मध्य पूर्व में ईरान युद्ध को समाप्त करने की अमेरिकी योजना की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

हाजिर सोने की कीमतों में 2.1 प्रतिशत की तेजी आई और यह 4,568.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,569.40 डॉलर पर पहुंच गया।

सोने की कीमतें संघर्ष के पहले के स्तरों से लगभग 17 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रही हैं। वहीं, हाजिर चांदी की कीमतों में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले अपने उच्चतम स्तर से चांदी की कीमतों में 37 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में मौजूदा बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने निवेशकों की सोच पर असर डाला है, साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव न किए जाने की संभावना भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर रही है।