Oxyzone Raipur
Oxyzone Raipur
Share This Article

रायपुर 26 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Lecture on Pawanputra Hanuman based life management at Oxyzone Raipur on March 28: Respected Pandit Shri Vijay Shankar Mehta to deliver the address / हनुमान जीवन प्रबंधन व्याख्यान , रायपुर शहर के हृदयस्थल आक्सीजोन में आगामी 28 मार्च शनिवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में पवनपुत्र हनुमान जी के माध्यम से जीवन प्रबंधन के सूत्रों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम में परम श्रद्धेय पंडित श्री विजय शंकर मेहता जी अपने व्याख्यान से उपस्थित लोगों को जीवन प्रबंधन के गुरों से जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देंगे।

आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे उनके स्वागत समारोह से होगी, जिसके बाद जीवन प्रबंधन पर उनका विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सुबह 9:30 बजे प्रसाद वितरण के साथ होगा।

यह कार्यक्रम श्रीराम द्वार, हनुमान मंदिर परिसर, ऑक्सीजन जोन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

इसका आयोजन रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी एवं सीनियर सिटीजन्स रिक्रिएशन सेंटर द्वारा किया जा रहा है।