Family Court
Family Court
Share This Article

रायपुर 26 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Applications invited for appointment to 10 vacant posts for Consultant in Family Court, Raipur: Last date 10 April / रायपुर कुटुम्ब न्यायालय भर्ती , कार्यालय कुटुम्ब न्यायालय, रायपुर स्थापना में परामर्शदाता हेतु 10 रिक्त पद (मानदेय / शुल्क के आधार पर) नियुक्ति हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जो कि छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय, अधिनियम 2007 के नियम 8 में वर्णित निम्नलिखित अर्हता /योग्यता रखते हो आवेदन पत्र अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं.

अर्हता / योग्यता ।

छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय नियम 2007 के नियम 8 के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान या मनोविज्ञान विषय के साथ डिग्री प्राप्त करने वाला या सामाजिक कार्य बाल मनोविज्ञान या परिवार परामर्श में कम से कम दो वर्ष का अनुभव रखने वाला कोई भी व्यक्ति परामर्शदाता के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होगा :-

परन्तु शैक्षणिक अर्हताएं / न्यूनतम अनुभव में उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य सरकार आपवादित परिस्थितियों में छूट दी जा सकेगी ।

परन्तु यह और कि अपेक्षित अर्हता रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकेगी :

परन्तु यह और भी कि कोई भी व्यक्ति परामर्शदाता के पद पर नियुक्ति के लिए तभी पात्र होगा, जब उसने 35 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और वह 60 वर्ष की आयु से कम का हो ।

किसी अभ्यर्थी को, जो –

क) एक न्यायाधीश रहा हो, या

ख) कुटुम्ब संबंधी विषयों में परामर्श का अनुभव रखता हो, अन्य बातें समान होने पर नियुक्ति के मामलें में प्राथमिकता दी जायेगी ।