Share This Article रायपुर/ ETrendingIndia / राष्ट्रीय सिकल सेल आयोजन उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बड़वानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। राज्य में सिकल सेल आयोजन के शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जेनेटिक काउंसलिंग वीडियो और गर्भवती महिलाओं के लिए परामर्श मॉड्यूल जैसी नवाचार पहलें भी शुरू की जाएंगी। विशेष शिविर, स्क्रीनिंग और उपचार सुविधाओं का विस्तार करते हुए प्रदेश के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में विशेष परामर्श शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें आनुवंशिक परामर्श, रोग प्रबंधन व परिवारजनों की जांच की जाएगी। प्राथमिक से लेकर जिला अस्पतालों तक स्क्रीनिंग और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एम्स भोपाल में नवजात जांच लैब, इंदौर मेडिकल कॉलेज में बोनमेरो यूनिट और रीवा में एक्सीलेंस सेंटर शुरू हुआ। अब तक 1.05 करोड़ नागरिकों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिनमें से 28,297 सिकल सेल रोगी और 2 लाख से अधिक वाहक चिन्हित किए गए हैं। 75 लाख से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। रोगियों को हाइड्रॉक्सीउरिया, फॉलिक एसिड और निःशुल्क रक्ताधान की सुविधा दी जा रही है। Share This Article Post navigation जब तक जल सुरक्षित है, तब तक कल सुरक्षित है: जल गंगा संवर्धन अभियान बना जन आंदोलन नमो ड्रोन दीदी योजना : टेक्नोलॉजी से बदली महिलाओं की तकदीर