Share This Article रायपुर – 29 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Some cancelled express trains passing through Gondia station will resume / गोंदिया स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेन बहाल , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नागपुर रेल मंडल के गोंदिया स्टेशन पर रद्द की गई कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाने और उसे ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में बदलने के कार्य के कारण इन गाड़ियों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब ये गाड़ियाँ अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार पुनः संचालित की जाएंगी। फिर से संचालित होने वाली वाली गाड़ियों की सूची और विवरण निम्नानुसार है :- 1. गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस) शालीमार से छूटने वाली यह गाड़ी 04.04.26 से 24.04.26 तक बहाल रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से छूटने वाली यह गाड़ी 06.04.26 से 26.04.26 तक बहाल रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल – शालीमार ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 05, 07, 08, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई हैं। 4. गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार – लोकमान्य तिलक टर्मिनल ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) शालीमार से 06, 07, 09, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल 2026 को चलने वाली यह गाड़ी बहाल की गई है। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे गाड़ियों की नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए अधिकृत रेलवे पूछताछ नंबर 139, रेलवन ऐप या रेलवे की वेबसाइट का उपयोग करें। Share This Article Post navigation शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री श्री साय : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया पहला स्वर्ण रायपुर और बिलासपुर होकर इतवारी-शालीमार- इतवारी के मध्य साप्ताहिक ‘समर स्पेशल’ गाड़ी चलेगी