BARC
BARC
Share This Article

रायपुर 30 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Online applications invited for Junior Research Fellowship at BARC: March 31 Last Date / BARC JRF भर्ती 2026 , मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 105 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

आवेदक के पास भौतिकी, रसायन विज्ञान या जीवन विज्ञान/बायोटेक्नोलॉजी में एम.एससी./इंटीग्रेटेड एम.एससी./बी.एस.-एम.एस. डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे UGC-CSIR NET, GATE, JEST, ICMR-JRF, ICAR-JRF ,DBT-JRB , भौतिक विज्ञान /रासायनिक विज्ञान/ जीवन विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी
में गेटे स्कोर या JGEEBILS के वैध स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु 1 अगस्त 2026 को 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

फेलोशिप

चयनित अभ्यर्थियों को पहले दो वर्षों तक 37,000 रुपये प्रतिमाह तथा बाद में 42,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा वार्षिक 60,000 रुपये का आकस्मिक अनुदान और चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएंगी।

अन्य जानकारी

चयनित अभ्यर्थियों को HBNI में पीएचडी के लिए पंजीकरण करना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी BARC की आधिकारिक वेबसाइट
https:// www.barcocesexam.in/jrf
पर विजिट कर सकते हैं।