National Commission for Safai Karamcharis
National Commission for Safai Karamcharis
Share This Article

रायपुर 30 मार्च 2026 / ETrendingIndia / Applications invited on deputation/contractual/ short-term contract basis for appointment of various posts in National Commission for Safai Karamcharis, New Delhi / सफाई कर्मचारी आयोग भर्ती 2026 , भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, नई दिल्ली सेवारत/सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और योग्य पेशेवरों की नियुक्ति के लिए प्रतिनियुक्ति/अनुबंधात्मक / अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है:

उप निदेशक (अनुसंधान एवं विकास )

अनुभाग अधिकारी (प्रशासन)

वरिष्ठ हिंदी अनुवादक

अनुसंधान सहायक

सहायक

स्टेनो ग्रेड ‘डी’

( उपरोक्त सभी पदों के एक एक रिक्त पद)

एलडीसी 4 पद

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले केवल केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों के इच्छुक अधिकारी/केन्द्र सरकार के कर्मचारी/केन्द्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों के सेवानिवृत्त
कर्मचारी/केवल पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले योग्य पेशेवर ही आयोग की वेबसाइट से रिक्ति परिपत्र की प्रति और अन्य विवरण डाउनलोड कर सकते हैं: https://ncsk.nic.in. संबंधित प्रश्नों के लिए 24618119 पर संपर्क कर सकते है.

सभी अपेक्षित दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उप निदेशक कक्ष संख्या 19, ‘बी’ विंग, चौथी मंजिल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली-110003 को संबोधित करके रोजगार समाचार में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिनों के भीतर प्राप्त होना चाहिए. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 21-28 मार्च 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.
आवेदन की एक प्रति ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जा सकती है: [email protected] /[email protected].