khadya aayog sakhtikhadya aayog sakhti
Share This Article

रायपुर, 1 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / खाद्य आयोग सख्ती योजनाओं खामियां , छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य योग के निरीक्षण में 21 जिलों में शासकीय योजनाओं के संचालन में कई कमियां सामने आई हैं। इस पर आयोग ने संबंधित विभागों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा की अध्यक्षता में नवा रायपुर में हुई बैठक में खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा और आदिवासी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण में उचित मूल्य दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, मध्यान्ह भोजन और छात्रावासों की व्यवस्था देखी गई।

बालक छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता और आपूर्ति में कमी पाई गई, जबकि कन्या छात्रावासों की स्थिति बेहतर रही। कई जिलों से निरीक्षण रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने पर आयोग ने नाराजगी जताई।

आयोग ने निर्देश दिए कि छात्रावासों में भोजन मैन्यू और शिकायत नंबर प्रदर्शित किए जाएं। आंगनबाड़ी में ‘पोषण ट्रैकर’ की जानकारी सही दर्ज करने और जांच करने को कहा गया।

उचित मूल्य दुकानों में अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, मध्यान्ह भोजन के केंद्रीकृत किचन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और अधिक स्कूलों को इससे जोड़ने की सलाह दी गई।

आयोग ने सभी संस्थानों में खाद्य सामग्री की निर्धारित मात्रा का पालन सुनिश्चित करने और भोजन की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए छात्र को ‘मेस प्रभारी’ बनाने का सुझाव भी दिया।


Share This Article