Share This Article

रायपुर, 1 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / “More village, More Pani” Rainwater harvesting structures built in 15 days in Baloda Bazar-Bhatapara district / मोर गांव मोर पानी अभियान , छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में “मोर गाँव, मोर पानी” अभियान ने एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी लिख दी है। केवल 15 दिनों में 31 हजार से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनाकर जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

इस अभियान की खास बात यह रही कि यह केवल सरकारी योजना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनभागीदारी से जन-आंदोलन बन गया।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने श्रमदान कर अपने घरों में जल संरचनाएं बनाई और जल बचाने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बने घरों में तैयार ये संरचनाएं हर वर्ष हजारों लीटर वर्षा जल संचित करेंगी। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा, जल संकट कम होगा और गांवों में स्थायी जल प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

यह पहल केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस सफलता ने साबित कर दिया है कि जब प्रशासन और जनता मिलकर काम करते हैं, तो बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर “हर घर जल संचय” के लक्ष्य को साकार करने में अपनी भागीदारी निभाएं।