रायपुर 5 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Government of India Mint, Noida: Recruitment for various posts, last date April 27 / टकसाल नोएडा भर्ती 2026 , भारत सरकार टकसाल नोएडा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा स्थित टकसालों के लिए की जा रही है।
इस भर्ती के तहत पर्यवेक्षक( धातु परीक्षण, तकनीकी- यंत्रीकी, तकनीकी -इलेक्ट्रिकल, तकनीकी- मेटलर्जी), एंग्रेवर, कनिष्ठ कार्यालय सहायक, कनिष्ठ बुलियन सहायक, कनिष्ठ हिन्दी टाइपिस्ट, प्रयोगशाला सहायक,कनिष्ठ तकनीशियन (फिटर,, परिचर सहायक -रसायन संयंत्र, टर्नर, carpenter, इलेक्ट्रिशियन, गोल्डस्मिथ, मेल मेल्टर आदि) सहित कई पद शामिल हैं। कुल 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है।
सामान्यतः आयु सीमा 18 से 25, 28 या 30 वर्ष तक रखी गई है।
उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https:// igmnoida.com जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
