रायपुर 6 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / I am Sivan.. I am the daughter of Vindhyachal.. children moulded the river as poetry./ सीवन नदी कविता कार्यक्रम , ‘मेरी सीवन मेरे शब्द’ कार्यक्रम का आयोजन सीहोर जिला मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम में यहाँ के बच्चों ने सीहोर के समीप बहनें वाली सीवन नदी को अपने शब्दों, अपनी भावनाओं और कविता के रूप में ढाला.
इस दौरान प्रदीप चावड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। इसके बाद सीवन के बारे में बच्चों ने अपनी बातें अपने अंदाज में बयान कीं।
बालिका तेजस्वी सोनी ने सीवन के बारे में बताया कि जीवनदायनी माँ हम सबकी है और इसका जीवन बचाना बहुत ही जरूरी हो गया है।
शिवांशी जायसवाल ने सीवन के ऊपर बहुत ही सुंदर कविता सुनाई और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अथर्व चावड़ा ने कहा कि जिस जल को हम गंदा देख रहे हैं उसे भगवान पर नहीं चढ़ा सकते।
मानसी सोनी ने सीवन को जीवन रेखा के रूप में बताया।
इसके बाद शिव जायसवाल ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागरिक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी सुनील भालेराव, राष्ट्रीय फुटबॉल कोच मनोज कन्नौजिया, एक सखा के फाउंडर शुभम चौरसिया, वरिष्ठ नागरिक कैलाश चावड़ा थे।
अंत में सीवन रत्न अवॉर्ड घोषित किए गए। राजकुमार सोनी (भूरा भैया), शिवांशी जायसवाल, तेजस्विनी सोनी, अथर्व चावड़ा, मानसी सोनी, यति बाथम को अवार्ड दिए गए।
इस अवसर पर सीवन नदी को बचाने का संकल्प लेने वाले सीवन पुत्र अंशुल भावसार, आशीष भावसार मुकेश राय, प्रकाश यादव, कैलाश चव्हाण, दीपक दलोद्रिया, लोकेश सोनी, उमेश चावड़ा, बालमुकुंद राय, उज्ज्वल यादव, पप्पू बाथम, राहुल गहलोत, राजेश बाथम, श्याम मेहता, राम मेहता, ज्योति चावड़ा, सोनिया सोनी, प्रीति सोनी, यति बाथम, तेजस्विनी सोनी, नितेश जायसवाल, विकास, देवेंद्र आर्य, मनोज मकवाना, रमाकांत शर्मा, अशोक गांधी, विनीत गोयल, बाबुलाल माहेश्वरी, रामगोपाल आर्य, दिनेश महेश्वरी आदि भी उपस्थित थे ।
