रायपुर, 07 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Illegal plotting in Raipur’s Tatibandh: Municipal Corporation team removes encroachment from JCB / टाटीबंध अवैध प्लाटिंग कार्रवाई , रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उपअभियंता लोचन चौहान एवं नगर निवेश विभाग टीम के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई.
जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड कमांक 21 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध स्थित किड्सजी स्कूल के पास लगभग 25000 वर्गफीट भुखण्ड पर अवैध रुप से की जा रहे प्लॉटिंग पर टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर किए गए मुरूम रोड को काटने की कार्रवाई कर वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए अतिक्रमण पर रोक लगायी गयी तथा किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल तोडऩे की कार्रवाई की .
इसके साथ ही वहाँ अवैध प्लॉटिंग का बोर्ड रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग द्वारा लगाया गया है . राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधान अनुसार वहाँ अधिग्रहण की नियमानुकूल प्रकिया शीघ्र करने की तैयारी की जा रही है।
