रायपुर 07 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Tirupati-Raxaul (East Champaran) -Tirupati Special Summer Train: Passengers from Chhattisgarh and Madhya Pradesh will be facilitated in April and May / तिरुपति रक्सौल समर ट्रेन , आगामी समर मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है. इसी कड़ी में तिरुपति एवं रक्सौल के मध्य सात फेरे के लिये समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है ।
यह स्पेशल गाड़ी तिरुपति से गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर के साथ प्रत्येक सोमवार को 13, 20 और 27 अप्रैल तथा 04, 11, 18 और 25 मई, 2026 को रक्सौल के लिए रवाना होगी .
इसी तरह रक्सौल से गाड़ी संख्या 07052 नम्बर के साथ प्रत्येक गुरुवार को 16, 23 और 30 अप्रैल, 07, 14, 21 और 28 मई, 2026 को तिरुपति के लिए रवाना होगी ।
इस समर स्पेशल ट्रेन में 03 एसी टू , 05 एसी थ्री, 10 स्लीपर, 06 सामान्य कुल 24 कोच रहेगी ।
इस गाड़ी का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ठहराव की समय सारणी इस प्रकार है :- गाड़ी संख्या 07051 नंम्बर तिरुपति से 08.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 09.10 बजे, दुर्ग 11.50 बजे, रायपुर 12.30 बजे, बिलासपुर 14.25 बजे, झारसुगुड़ा 18.05 बजे पहुंचेगी इसके बाद यह ट्रेन तीसरे दिन रक्सौल 17.00 बजे पहुचेगी ।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 07052 नम्बर रक्सौल से 03.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 01.53 बजे, बिलासपुर 04.40 बजे, रायपुर 06.20 बजे, दुर्ग 07.15 बजे, गोंदिया 09.20 बजे पहुंचेगी और इसके बाद यह ट्रेन तीसरे दिन तिरुपति 09.30 बजे पहुंचेगी ।
