Share This Article रायपुर 8 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Madhya Pradesh: Shri Alok Nagar and Shri Rajesh Bhatt take oath as State Information Commissioner / राज्य सूचना आयुक्त शपथ , राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को मंगलवार को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने श्री आलोक नागर और श्री राजेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद राज्य सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन मंचासीन थे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लोकभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। शपथ विधि का संचालन अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ल ने किया। Share This Article Post navigation मैं सीवन हूं .. मैं विंध्याचल की बेटी हूं.. बच्चों ने नदी को कविता के रूप में ढाला मध्यप्रदेश कैबिनेट का निर्णय :वित्तीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (FTRI) बनेगा, चना एवं मसूर उपार्जन के लिए 3,174 करोड़ ,जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 16,720 करोड़ , उज्जैन में शासकीय हवाई पट्टी के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 590 करोड़ की स्वीकृति