Shri 1008 Maa Yoga Yogeshwari Yeti Ji
Shri 1008 Maa Yoga Yogeshwari Yeti Ji
Share This Article

रायपुर 9 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Shri 1008 Maa Yoga Yogeshwari Yeti Ji, Mahamandaleshwar, Panch Dash Juna Akhara appreciated the roof cultivation of Hariyali Didi / छत की जैविक खेती , श्री 1008 माँ योग योगेश्वरी यति जी, महामण्डलेश्वर, पंच दश जूना अखाड़ा ने श्रीमती पुष्पा साहू हरियाली दीदी के द्वारा 2013 से रायपुर अवंति विहार के अपने निवास के छत में किया जा रहे साग सब्जियां एवं फलों की जैविक प्राकृतिक खेती की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया की वह स्वयं अपने घर के छत में सब्जियों की जैविक खेती करती है l

छत्तीसगढ़ योग आयोग एवं छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग द्वारा आयोजित भारतीय दर्शन में योग एवं गौमाता विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के दौरान चर्चा में बताया कि छत में जैविक/प्राकृतिक खेती करना गौ सेवा, योग तथा निरोगी काया के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यायाम हेतु एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है l

इससे गृहणियों एवं परिवार के अन्य सदस्य का स्वास्थ्य उत्तम रहता है l उन्होंने इसे एक अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि आओ हम सब मिलकर अपने घर के छत में जैविक प्राकृतिक साग- सब्जी एवं फलों की खेती करें l इससे पर्यावरण शुद्ध होगा साथ ही गाय संवर्धन का एक अच्छा अवसर मिलेगा l

छत में खेती करने से एक बगीचा का प्राकृतिक वातावरण मिलता है जिससे योग करने से और ज्यादा लाभ प्राप्त होता है l

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर पटेल, प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ कृष्ण कुमार साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेl