रायपुर 9 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Integrated Regional Skill Development Rehabilitation and Empowerment of Persons with Disabilities invites applications for filling up various full-time / part-time posts by Centre-Bhopal / CRC भोपाल भर्ती 2026 , समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र-भोपाल द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से निम्नलिखित पूर्णकालिक /अंशकालिक पदों को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
यह नियुक्ति क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (CDEIC), CRC-भोपाल में संविदा आधार पर प्रारंभिक रूप से एक (01) वर्ष की अवधि के लिए (प्रदर्शन एवं आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष बढ़ाई जा सकने योग्य) हेतु हैं, जो परियोजना की निरंतरता के अधीन है.
अधिक जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.crcbhopal. nic.in एवं www.nimhr.ac.in देखें.
पूर्णकालिक सलाहकार
1.क्लिनिकल / पुनर्वास मनोवैज्ञानिक-01 (एक पद)
2.ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट-01 (एक पद)
3.ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट (ASLP)-01 (एक पद)
4.विशेष शिक्षक (ID)-01 (एक पद)
5.विशेष शिक्षक (HI)-01 (एक पद)
6.फिजियोथेरेपिस्ट-01 (एक पद)
7.नर्स-01 (एक पद)
8.प्रशिक्षित केयरगिवर/दिव्यांग मित्र-03 (तीन पद)
