रायपुर 09 अप्रैल 2026 / ETrendingIndia / Gondia-Raxaul (East Champaran) – Weekly Summer Special train to run between Gondia on April-June: Passengers on the route including Raipur, Bilaspur will get travel facility / गोंदिया रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गाड़ी संख्या 08867/08868 (गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
विवरण इस प्रकार है :-
👉गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से (प्रातः 06:30) बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ , राजनांदगांव , दुर्ग , रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा , बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा , रायगढ़ , झारसुगुड़ा , राउरकेला, रांची (20:45/20:55), बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा जंक्शन, धनबाद जंक्शन, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह , झाझा , किऊल जंक्शन , बरौनी जंक्शन , समस्तीपुर जंक्शन , दरभंगा जंक्शन एवं सीतामढ़ी जंक्शन होते हुए 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
👉ठीक इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 08868 (रक्सौल–गोंदिया) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से (19:10) बजे प्रस्थान कर सीतामढ़ी जंक्शन (20:50/20:55), दरभंगा जंक्शन , समस्तीपुर जंक्शन, बरौनी जंक्शन , किऊल जंक्शन , झाझा , जसीडीह,मधुपुर जंक्शन , चितरंजन , धनबाद जंक्शन ,चंद्रपुरा , बोकारो स्टील सिटी, रांची (15:45/15:55), राउरकेला , झारसुगुड़ा , रायगढ़ , चांपा , बिलासपुर (01:20/01:30), भाटापारा , रायपुर (03:05/03:10), दुर्ग, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ होते हुए 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
कोच संरचना :- यह समर स्पेशल ट्रेन एसएलआरडी – 2, सामान्य – 4, शयनयान – 10 एवं 3एसी – 4 सहित कुल 20 (ICF) कोच से संचालित होगी।
यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें | इसके अतिरिक्त, यात्री NTES ऐप डाउनलोड कर ट्रेन की वास्तविक समय स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
