रायपुर 10 अप्रैल 2026/ ETrendingIndia / Unique polling station in Puducherry: Robot welcomes voters / पुदुचेरी रोबोट पोलिंग बूथ , पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली। राजभवन क्षेत्र के VOC गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र पर परंपरागत भारतीय साड़ी और गहने पहने एक रोबोट ने मतदाताओं का स्वागत किया। यह रोबोट फूलों की पंखुड़ियों के साथ लोगों का अभिनंदन करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
चुनाव आयोग की इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक और मतदान के लिए प्रेरित करना है। खासतौर पर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सीड पेन (बीज वाला पेन) और पौधे भेंट किए गए।
उल्लेखनीय है कि पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कराया गया। इस दौरान तकनीक और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए मतदाताओं को जागरूक करने की कोशिश की गई, जिसे लोगों ने काफी सराहा.
